मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तिल-बाजरे के मालपुए
ND

सामग्री :
100 ग्राम तिल, 50 ग्राम मावा, 500 ग्राम बाजरे का आटा, 250 ग्राम गुड़, 2 कप दूध, 1 कटोरी नारियल (कसा हुआ), 500 ग्राम घी, 500 ग्राम शक्कर।
सर्वप्रथम गुड़ को दूध में भिगोकर रख दें। करीब एक घंटे बाद इस मिश्रण में मावा और नारियल भी मिला दें और बाजरे का आटा डालकर गूँथ लें। आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला लें।

विधि :
सर्वप्रथम गुड़ को दूध में भिगोकर रख दें। करीब एक घंटे बाद इस मिश्रण में मावा और नारियल भी मिला दें और बाजरे का आटा डालकर गूँथ लें। आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला लें।

अब कड़ाई में घी गरम करें। मीठे आटे का थोड़ा मिश्रण लेकर हाथ से पूड़ी का आकार दें। पूड़ी के दोनों ओर तिल चिपकाएँ। अब इस पूड़ी को गरम घी में गुलाबी होने तक सेंकें।

अब उसे निकालकर शक्कर की एक तार की चाशनी बनाकर उसमें थोड़ी-सी केसर घोंटकर डाल दें। साथ ही ‍मालपुए भी डाल दें। तैयार तिल के शाही मालपुए सर्व करें।
और भी
मलाई कप
मोठ के मठिए
मीठी मठरी
मैच बॉक्स
तड़-तड़ी फुलझड़ी
कद्दू का पेठा