सामग्री : मोठ की दाल 1 किलो, उड़द की दाल 250 ग्राम, आधा किलो शक्कर, थोड़ा-सा नमक सिंका हुआ। विधि : पहले शक्कर, नमक और थोड़े-से पानी को कुनकुना होने तक गर्म करें, जिससे शक्कर गल जाएगी। अब इसे ठंडा होने दें। दोनों प्रकार की दालों को एक साथ पीस लें और उसमें अजवायन, हींग, तिल डालें। अब इसे ऊपर तैयार किए गए पानी से कड़ा गूँथ लें। अब इसे तब तक कूटें, जब तक यह मुलायम न हो जाए। अब इसकी लोई लें और बेलकर रोल बनाएँ। इस रोल को डोरी से काट लें। घी गर्म करें और मैदे का आटा उसमें मिलाएँ। इसमें लोई डालें। इन सबको मिलाकर इन्हें पूड़ी के आकार का पतला बेलें। इसके बाद इसे तल लें। बस हो गए मठिए तैयार। |