सामग्री : 2 कटोरी मैदा, 1 कटोरी पिसी चीनी, 1/2 कटोरी घी (मोयन के लिए), 1/2 कटोरी कसी गरी, किशमिश, तलने के लिए घी।
विधि : मैदे को छानें और थाली में डालकर उसमें पिसी चीनी, मोयन का घी तथा कसी गरी अच्छी तरह मिलाकर गूँथ लें। यदि आवश्यकता हो तो मैदा को गूँथने के लिए 1 या 2 चम्मच दूध डाल लें। | मैदे को छानें और थाली में डालकर उसमें पिसी चीनी, मोयन का घी तथा कसी गरी अच्छी तरह मिलाकर गूँथ लें। |
| |
मैदा गुँथ जाए तो छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर उन्हें बेल लें तथा उनमें बीच में 1-1 किशमिश रखकर दबा दें।
अब कड़ाही में घी गरम कर के गुलाबी-गुलाबी तल लें। जब वह तल जाए तो धीरे से कलछी की सहायता से निकालकर थाली में फैलाकर रखती जाएँ। ठंडी होने पर डिब्बे में बंद कर के रखें।
|