सामग्री : 1 कि.ग्रा. गेहूँ, डेढ़ किलो गुड़, 250 ग्राम गोंद, 50 ग्राम किसा हुआ खोपरा, 50 ग्राम काजू, बादाम, 125 ग्राम सौंठ पावडर, 125 ग्राम सौंफ आवश्यकतानुसार घी। विधि : गेहूँ को भूनकर इसका रवा करवा लें या तैयार रवा लाकर भून लें। गुड़ व गोंद को बारीक कर लें। मेवों को बारीक काट लें। गोंद को घी में तलकर फुला लें। गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चलाएँ। थोड़ा गाढ़ा होने पर इसमें 2-3 चम्मच घी डालकर उतार लें। इसमें रवा, गोंद, मेवे, घी में भूनी सौंठ-सौंफ मिला दें। थाली में चिकनाई लगाकर मिश्रण फैला दें। थोड़ा मेवा थाली पर बुरक दें। ठंडा होने पर बर्फियाँ काट लें। यह 10-15 दिन तक खराब नहीं होगी। पौष्टिकता से भरपूर व तरावट देने वाला व्यंजन रवा गोंद की बर्फी तैयार है। |