मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > भुट्टों के गुलाब जामुन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भुट्टों के गुलाब जामुन
ND
सामग्री :
एक किलो भुट्टे, चीनी 750 ग्राम, मावा 250 ग्राम, शुद्ध घी 400 ग्राम और इलायची।

विधि :
भुट्टों को कीसकर बारीक पीस लें। अब इसमें मावा मिला दें। कड़ाही में घी गर्म कर लें व दो बड़े चम्मच घी उक्त मिश्रण में मोयन के लिए डाल दें।

शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी बन जाने पर उसमें पिसी इलायची अंदाज से डाल दें। गर्म घी में मिश्रण के गोल-गोल पकोड़े गुलाबी होने तक तल लें। अब इन्हें चाशनी में डालती जाएँ। रसीले व स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हैं। खाइए व मेहमानों को खिलाने का भी लुत्फ उठाइए।

वैसे तो भुट्टों से अनेक व्यंजन बनाए जाते हैं यथा भुट्टे का कीस, लड्डू, मनभावन पकोड़े पर इनमें भुट्टे के रसीले गुलाब जामुन का अलग ही आनंद है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सूखे मेवे के लड्डू
श्रीखंड अंगूरी
क्रिस्पी गुलगुले
गुड़ की लापसी
कच्चे गोंद के लड्डू
केवडा़युक्त सिवइयाँ की खीर