मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > श्रीखंड अंगूरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीखंड अंगूरी
ND
सामग्री :
1 किलो चक्का, 750 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम अंगूर (साफ किए व धुले हुए), पाव कटोरी चारोली, पाव कटोरी बादाम कतरन, 4-5 केसर पत्ती, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, चुटकीभर मीठा पीला रंग।

विधिः
सर्वप्रथम चक्के को एक मर्तबान में लेकर उसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाकर रख दें। केसर की पत्ती को एक चम्मच गुनगुने पानी में गला दें। अब करीब एक-दो घंटे बाद तैयार चक्के को पतले सूती कपड़े से छान लें।

उसके बाद उसमें इलायची पावडर, भीगी हुई केसर, और चुटकीभर मीठा पीला रंग डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब उसमें अंगूर, चारोली, बादाम कतरन डालकर मिक्स कर दें। और फ्रिज में रख दें। अंगूरी श्रीखंड अच्छी तरह ठंडा होने पर सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
क्रिस्पी गुलगुले
गुड़ की लापसी
कच्चे गोंद के लड्डू
केवडा़युक्त सिवइयाँ की खीर
रसभरी सेवइयाँ
तिल की पूरनपूरी