सामग्री : 2 कप कटा पायनापल, 1 टी स्पून शकर, 1 कप घीदार मावा, 3/4 कप शकर, इलायची, केशर, एक बूँद मैंगो या पीला कलर।
विधि : पायनापल को डोंगे में डालें व ऊपर से शकर बुरकाकर कुकर के तले में 200 मि.मी. पानी रखें व पायनापल के बाउल को रखें। 20 से 25 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ, ठंडा करें व मिक्सी में पीसकर सूप की छलनी से छानिए, पल्प तैयार है।
इसे नानस्टिक या स्टील की कढ़ाई में ही बनाएँ। कढ़ाई में पायनापल का पल्प व शकर डालें और उसको चलाते हुए धीमी आँच पर गाढ़ा करें। दूसरी कढ़ाई में मावा सेंकें। | पायनापल को डोंगे में डालें व ऊपर से शकर बुरकाकर कुकर के तले में 200 मि.मी. पानी रखें व पायनापल के बाउल को रखें। |
| |
मावे को गोली बनने तक मावा सेंकिए व मावे को पाइनापल के मिक्स में डालिए। फिर इकट्ठा होने तक सेंकें। अब चोरस ट्रे में फैलाएँ। कटे पिस्ता व केशर डालें। कलर चाहें तो एक बूँद डाल दीजिए। चाकू से मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।
|