मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाही मेवा पुआ
सामग्री :
Shahi Meva puva
ND
250 ग्राम मैदा, 50 ग्राम गेहूँ का आटा, 250 ग्राम घी, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, 50 ग्राम तिल धोकर सुखाए हुए, 150 ग्राम खोया, 5 ग्राम किशमिश, 5 ग्राम चिरौंजी, 5 ग्राम गरी का लच्छा, 5 ग्राम भीगे बादाम कतरे हुए, 5 ग्राम काजू कतरे हुए, 50 ग्राम शकर, 1 छोटा चम्मच पिसी इलायची।

विधि :
मैदे में गेहूँ का आटा मिला लें। 1 बड़ा चम्मच घी, बेकिंग पावडर डालकर गरम पानी की सहायता से आटे को गूँधें। खोए को गुलाबी भूनकर सब मेवे मिला लें।
मैदे में गेहूँ का आटा मिला लें। 1 बड़ा चम्मच घी, बेकिंग पावडर डालकर गरम पानी की सहायता से आटे को गूँधें। खोए को गुलाबी भूनकर सब मेवे मिला लें।

अब इसमें शकर, इलायची पावडर मिला लें। मैदे को कटोरियों का शेप दें। इसमें खोए का मिश्रण भर दें। इन कटोरियों को तिल में लपेटकर बेलें और घी में तल लें। शाही मेवा पुआ तैयार है।
और भी
छेना टोस्ट
रवा-बेसन के लड्डू
मेवे की खीर
मैसूर पाक
संदेश गोला
काला जामुन विद क्रीम