मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छेना टोस्ट
सामग्री :
Chhena Tost
Ravindra SethiaND
छेना 250 ग्राम, शकर 200 ग्राम, घी 200 ग्राम, गुलाब या केवड़ा एसेंस।

विधि :
शकर में पानी डालकर चाशनी बना लें व ठंडी होने पर इसमें गुलाब या केवड़ा एसेंस डालें। अब छेने को हथेली से मथकर सॉफ्ट बनाएँ। इसमें आधी चुटकी खाने का सोडा डालें, पुनः मलें।

अब लोई लेकर बेलें व बीच में से काटें ताकि टोस्ट के आकार बन जाएँ। कड़ाही में घी गरम करें व मध्यम आँच पर सारे टोस्ट तल लें। इन्हें चाशनी में डालती जाएँ। आपके छेना टोस्ट तैयार।
और भी
रवा-बेसन के लड्डू
मेवे की खीर
मैसूर पाक
संदेश गोला
काला जामुन विद क्रीम
स्वीट पेटिस