- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - मीठे पकवान
रवा-बेसन के लड्डू
सामग्री : रवा (सूजी) 250 ग्राम, बेसन 250 ग्राम, शक्कर बूरा 300 ग्राम, इलायची पावडर 1 चम्मच, ड्राय फ्रूट मिक्चर टुकड़ी, घी आधा कि.ग्रा.। विधि : घी में सूजी व बेसन डालकर अलग-अलग गुलाबी होने तक भूनें। ड्रायफ्रूट मिक्चर टुकड़ी भी थोड़े से घी में भून लें। अब सूजी (रवा), बेसन, शक्कर बूरा, ड्रायफ्रूट मिक्चर टुकड़ी, इलायची पावडर सभी अच्छी तरह से मिलाएँ व लड्डू बनाएँ। चाहें तो लड्डू के ऊपर चाँदी का वर्क लगाएँ।