1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

मेवे की खीर

मेवे की खीर स्वीट रेसिपी
NDND
सामग्री : दो लीटर दूध, दो सौ ग्राम शक्कर, एक बड़ा चम्मच घी, 100 ग्राम मखाना, 25 ग्राम काजू, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम बादाम, 25 ग्राम चिरोंजी, इलाइची पावडर।

विधि :
दूध को छानकर उबलने रखें। साबुत मेवों को घी में भून लें, उतारकर महीन काट लें। जब दूध उबलकर आधा रह जाए तो शकर डालें।

शक्कर में घुलने के बाद कटे मेवे डाल दें। एक मिनट और पकाने के बाद उतार लें। इलायची पावडर डालकर सर्व करें।
लेखक के बारे में
WD