1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

मैसूर पाक

स्वीट रेसिपी
NDND
सामग्री : बेसन 50 ग्राम, घी 250 ग्राम, शक्कर 250 ग्राम, इलायची पावडर 1 चम्मच।

विधि :
आँच पर कड़ाही चढ़ाएँ, उसमें शक्कर डालें व आधा कटोरी पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएँ। घी में बेसन डालकर भूनें। चाशनी को धीरे-धीरे कर बेसन में डालें व बराबर हिलाती जाएँ। दूसरे हाथ से गरम घी 1-1 चम्मच करके बेसन पर डालती रहें।

बेसन जब भूरा होने लगे तो उसमें इलायची बुरककर घी लगी थाली में पलट दें। यह जल्दी जमता है अतः जमने की प्रक्रिया शुरू होते ही चाकू से काट लें।
लेखक के बारे में
WD