1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

संदेश गोला

संदेश गोला
NDND
सामग्री : 250 ग्राम छेना, 50 ग्राम शक्कर, 10-15 धागे केसर के, आधा छोटा चम्मच गुलाब जल, 1 बड़ा चम्मच बारीक कतरा पिस्ता।

विधि :
छेने को हथेली से तब तक मसलें जब तक कि वह चिकना न हो जाए। एक नॉनस्टिक कडा़ही में शक्कर और छेना डालकर धीमी आँच पर रखें। उसे तब तक चलाएँ जब तक कि मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाही न छोड़े। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें।

ठंडे मिश्रण के छोटे-छोटे गोले तैयार करें। प्रत्येक गोले के बीच में केसर में डुबोकर उँगली से दबाएँ ताकि हल्का-सा गड्ढा बन जाए, वहाँ पर पिस्ता सजा दें। सर्विंग डिश में डालें और सर्व करें।
लेखक के बारे में
WD