मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाही सेब
सामग्री :
Apple
Ravindra SethiaND
10 सेब मध्‍यम आकार के, 250 ग्राम क्रीम, 200 ग्राम मावा, 100 ग्राम सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, चारोली), 7 इलाइची का पावडर, 1 चुटकी केसर। चाशनी के लिए- 500 ग्राम शक्कर, 1 कटोरी पानी।

विधि :
सेब को छीलकर उसे अंदर से खोखला कर लें। इसे सावधानीपूर्वक करें ताकि सेब टूटे नहीं। मावे में सभी सूखे मेवे व इलायची पावडर, केसर व सेब का निकला हुआ गूदा साफ करके मिलाएँ। इस मिश्रण को सेब में सावधानी से भर दें।

शक्कर में पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें अब इसमें सेब को छोड़ दें। इसे 10-15 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। ठंडा करके फ्रिज में रखें। अच्छा ठंडा होने पर इन्हें डिश में रखें। थोड़ी-सी चाशनी डालें। क्रीम को फेंटकर इन पर क्रीम डालें। ऊपर से सूखे मेवे डालें और परोसें।
और भी
मटर की जलेबी
शाही मालपुआ
शाही मैंगो नान
संतरे-मावे की कतली
बालूशाही
केसरी सूजी हलवा