मुख्य पृष्ठ  विविध  व्यंजन  मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाही मालपुआ
सामग्री :
malpuva
Ravindra SethiaND
5 बड़े चम्मच मैदा, 5 बड़े चम्मच मिल्क पावडर, 4 चम्मच रवा, 5 हरी इलायची, 250 ग्राम चीनी, 2 कप दूध, तलने के लिए घी।

विधि :
सर्वप्रथम चीनी के अलावा बाकी सारी सामग्री को दूध के साथ मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इसे 3-4 घंटे तक रखे रहें। एक कड़ाही में घी गर्म करके एक बड़ा चम्मच घोल डालकर मंदी आँच पर बादामी रंग होने तक तलें।

चीनी की चाशनी बना लें और तला हुआ मालपुआ चाशनी में डाल दें। इस तरह से सभी मालपुए तलकर चाशनी में डालते जाएँ। ऊपर से सूखे मेवे व वर्क की कतरन डालकर सर्व करें।
और भी
शाही मैंगो नान
संतरे-मावे की कतली
बालूशाही
केसरी सूजी हलवा
रसीली रवा बूँदी
स्पेशल मेवा चूड़ी