मुख्य पृष्ठ  विविध  व्यंजन  मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संतरे-मावे की कतली
सामग्री :
orange_barfee
NDND
6 बड़े मीठे संतरे, 250 ग्राम मावा, 250 ग्राम चीनी, 6-7 पीसी इलायची, 50 ग्राम घी, 1/2 चुटकी ओरेंज कलर, 2 बूँद ओरेंज एसेंस।

विधि :
संतरे को छीलकर गूदा निकाल लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें संतरे का गूदा डालकर भून लें। एक अलग कड़ाही में मावा भून लें। संतरे के गूदे में सिका मावा डालकर दोनों को और भूनें। और ठंडा होने के लिए रख दें।

अब चीनी में थोड़ा पानी डालकर 3 तार की चाशनी बना लें। उसमें रंग व पीसी इलायची डाल दें। थोड़ा ठंडा होने पर एसेंस डालकर तैयार मिश्रण डाल दें। एक थाली में घी लगाकर उसमें फैला दें। चाँदी का वर्क लगाकर मनचाहे आकार में कतली काट कर सर्व करें।
और भी
बालूशाही
केसरी सूजी हलवा
रसीली रवा बूँदी
स्पेशल मेवा चूड़ी
अखरोट लड्डू
ड्रायफ्रूट फ्रैंकी