मुख्य पृष्ठ  विविध  व्यंजन  मीठे पकवान
 
केसरी सूजी हलवा
- राजश्री

सामग्री :
Halwa
NDND
एक कप सूजी, दो कप शक्कर, एक बड़ा चम्मच कटे काजू-बादाम, चुटकीभर इलायची पावडर, 3-4 केसर पत्ती व एक चुटकी मीठा पीला रंग और घी।

विधि : रवे में थोड़ा सा घी डालकर कम आँच पर भूनें। गुलाबी रंगत होने पर उसमें दो कप पानी डालें और चलाते हुए पकाएँ।

पानी सूखने पर शकर मिलाकर पकाएँ। जब शक्कर अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो दूध में भीगी केसर, इलायची पावडर व मीठा रंग डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। और कटे मेवे से सजाकर गरमा-गरम केसरी सूजी हलवा सर्व करें।
और भी
रसीली रवा बूँदी
स्पेशल मेवा चूड़ी
अखरोट लड्डू
ड्रायफ्रूट फ्रैंकी
मैंगो मैसूर पाक
लाजवाब काजू समोसा