मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी > बटर चि‍कन टि‍क्‍का
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बटर चि‍कन टि‍क्‍का
ND

सामग्री :
450 ग्राम बोनलेस स्‍कि‍न्‍ड चि‍कन, 2 चम्‍मच टमाटर पेस्‍ट, 2 चम्‍मच नींबू रस, 2 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 2 चम्‍मच कढ़ी पत्ता पावडर, 1 चम्‍मच हरी मि‍र्च का पेस्‍ट, 2 कप दही, 4 बारीक कटी लहसुन कली, 1 इंच अदरक बारीक कटा, 2 चम्‍मच जीरा, 3 चम्‍मच मक्खन

वि‍धि ‍:
टमाटर पेस्‍ट, नींबू का रस, धनि‍या पावडर, कढ़ी पत्ता पावडर, हरी मि‍र्च का पेस्‍ट, दही, लहसुन, अदरक, जीरा, मक्खन को एक बाउल में मि‍लाएँ। उसे एक रात फ्रि‍ज में रखें।

अब इसमें चि‍कन के टुकड़े डालें और ढँककर 4 घंटे के लि‍ए फ्रिज में रख दें। 350 डि‍ग्री फेरनहाइट पर अवन गरम करें और चि‍कन को कमरे के ताप पर लाकर आधे घंटे के लि‍ए पानी में भि‍गोकर रखें। बाद में नि‍काल कर बेकिंग ट्रे में 25 से 35 मि‍नट तक बेक करके चि‍कन पर मक्खन लगाकर परोसें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लेमन केक
केसरि‍या मटन
बेक्‍ड एग नूडल्‍स
पपैया मटन
स्‍पाइसी ड्राय मटन
स्‍टीम्‍ड प्रॉन