मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी > स्‍टीम्‍ड प्रॉन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
स्‍टीम्‍ड प्रॉन
fish recipes,
ND

सामग्री :
झींगे के 10-12 टुकड़े, आधे नारि‍यल का पेस्‍ट, 3 चम्‍मच मि‍र्च और सरसों का तैयार पेस्‍ट, 10-12 कटी हरी मि‍र्च, 2 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, स्‍वादानुसार नमक व शक्‍कर, 100 ग्राम सरसों का तेल, 2-4 केले के पत्ते।

वि‍धि ‍:
झींगे के टुकड़ों को धो लें और नमक के पानी में 5 मि‍नट तक भि‍गो कर रखें। तेल में नारि‍यल, सरसों का पेस्‍ट, नमक, हल्‍दी और शक्‍कर डालकर अच्‍छी तरह से मि‍लाएँ।

झींगे के टुकड़ों को पानी में से नि‍कालें और मि‍श्रण में डालें और हि‍लाएँ। अब इस पर हरी मि‍र्च डाले, केले के पत्ते पर रखें और उस पर दूसरा पत्ता रख दें। अच्‍छी तरह से कवर करके इसे प्रेशर कुकर में 10 मि‍नट तक पकने के लि‍ए रखें। गरम-गरम परोसें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एग कोकोनट मैकरून्‍स
खट्टा चि‍कन मसाला
चि‍कन मशरूम
बेक्ड क्रीमी मटन
चि‍कन फ्राय
मच्‍छी राइस