मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कीमा बाल्स इन करी  Search similar articles
5-6 व्यक्तियों के लि
समय-30-35 मिनट
ND

सामग्री :
500 ग्राम गोश्त का बारीक कीमा, 50 ग्राम दाल का , 75 ग्राम अदरक पेस्ट, 2 लहसुन, 1/2 प्याला नारियल कद्दूकस किया हुआ, 1/2 प्याला हरा धनिया कटी हुई, 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च , 2 छोटे चम्मच गरम मसाला, 4-5 लौंग, 2 छोटे चम्मच दालचीनी, 8-10 कालीमिर्च, 1 छोटा चम्मच हलदी , नमक स्वादानुसार, 2 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए, 2 छोटे चम्मच इलायची, 150 ग्राम तेल, 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर सजाने के लिए।

विधि :
कीमा को साफ धोने के बाद उसका पूरा पानी निचोड़ लें, कीमा को 2 मिनट तक मिक्सर में चलाएँ फिर उसे एक चौड़े बर्तन में निकालकर उसमें दाल का, हल्दी, नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2-3 लौंग, कालीमिर्च, 1 छोटा चम्मच दालचीनी, अदरक, लहसुन, 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़ी सी हरी धनिया डालकर एकसार होने तक आटे की तरह गूँथ लें फिर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसके नीबू के आकार के गोले बनाएँ।

फ्राइंगपैन में 1/2 प्याला तेल गरम करके उसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन, नारियल कद्दूकस किया हुआ, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, 2-3 लौंग, 1 छोटा चम्मच दालचीनी, 1 बड़ा कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, 2 प्याले पानी डालें, 1 उबाल आने के बाद उसमें कीमा के गोले डालें, बर्तन पर ढक्कन रखकर उसे 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ।

गरम पराठे, जीरा चावल अथवा सादा चावल के साथ गरमागरम परोसें।
और भी
शामी कबाब
गोश्त बिरियानी
एग बुरजी
चिकन कोरमा
आलू-अंडे की रस्सेदार भाजी
चिली-चिकन सूप