मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तंदूरी चिकन विंदालू
ND

सामग्री :
500 ग्राम तंदूरी चिकन, 250 ग्राम कटा हुआ प्याज, 15 ग्राम करी पत्ता, 100 ग्राम बारीक कटा टमाटर, 40 ग्राम पेपर कॉर्न पावडर, 50 मिली. विनेगर, 2 चम्मच धनिया, जीरा पावडर व गरम मसाला, 5 ग्राम सरसों के दाने, 5 छोटी इलायची, 2 दालचीनी, 200 ग्राम तेल, नमक स्वादानुसार।
  चिकन को अच्छी तरह साफ करके आठ टुकड़ों में काटें। उन्हें धोकर साफ कर लें। फिर तंदूर में दस मिनट तक पकाएँ। एक पैन में तेल गर्म करें। अब उसमें करी पत्ता, सरसों, छोटी इलायची, दालचीनी, कटा हुआ टमाटर और प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें।      


विधि :
चिकन को अच्छी तरह साफ करके आठ टुकड़ों में काटें। उन्हें धोकर साफ कर लें। फिर तंदूर में दस मिनट तक पकाएँ। एक पैन में तेल गर्म करें।

अब उसमें करी पत्ता, सरसों, छोटी इलायची, दालचीनी, कटा हुआ टमाटर और प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें। काली मिर्च पावडर, पेपर कॉर्न पावडर, धनिया, जीरा, गरम मसाला और नमक डालकर चलाएँ।

दो मिनिट बाद उसमें तंदूरी चिकन के पीस डालकर बीस मिनिट तक धीमी आँच पर पकाएँ। विनेगर डालकर एक मिनट और पकाएँ फिर गरम-गरम परोसें।
और भी
एग्ज पकौड़ी
अंकुरित एग चाट
आंध्रप्रदेश की बिरयानी
प्रोन्स विथ टमाटर ग्रेवी
कीमा कबाब
गोश्त-दही पुलाव