मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रोन्स विथ टमाटर ग्रेवी
- माधुरी टोपीवाला
Praveen BarnaleND

सामग्री :
100 ग्राम प्रोन्स साफ धुले हुए, 3 टमाटर, 1 लहसुन, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच बारीक कटा धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1/2 चम्मच हल्दी पावडर, 1 चम्मच धनिया पावडर, 8-10 मैथी दाने, 3 चम्मच तेल, नमक स्वाद अनुसार।
  टमाटर को मिक्सी में बारीक पीस लें। लहसुन, कालीमिर्च, जीरा, हल्दी, मिर्ची, धनिया पावडर, हरा धनिया मिलाकर पेस्ट बना लें।      


विधि :
टमाटर को मिक्सी में बारीक पीस लें। लहसुन, कालीमिर्च, जीरा, हल्दी, मिर्ची, धनिया पावडर, हरा धनिया मिलाकर पेस्ट बना लें।

कढ़ाई में तेल गरम करके मैथीदाने का बघार करें। फिर टमाटर को अच्छे से पकाकर उसमें मसाले का पेस्ट डालकर तेल अलग होने तक चलाएँ।

तैयार मसाले में प्रोन्स को डालें और दो मिनट तक ढँक दें। फिर एक कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें, पाँच मिनट ढँक दें और पकने दें। अब आँच से उतार दें और गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ खाएँ और खिलाएँ।
और भी
कीमा कबाब
गोश्त-दही पुलाव
क्रीम-ककड़ी सलाद
ड्राय कबाब
इटालियन चिकन सलाद
कोकोनट प्रान राइस सलाद