सामग्री : कीमा 250 ग्राम, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, 5-7 पिसी हुई हरी मिर्च, काली मिर्च 1 चम्मच पिसी हुई, 1/2 गरम मसाला, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, धनिया पावडर 1 चम्मच, हल्दी चुटकी भर, 1 अंडा, 1 डंठल पुदीना, 2 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार।
विधि : पहले कीमा साफ करके हथेली से दबाकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, पुदीना, धनिया, हल्दी, काली मिर्च पीसकर डाल दें और अंडा कीमे में मिला दें। | पहले कीमा साफ करके हथेली से दबाकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, पुदीना, धनिया, हल्दी, काली मिर्च पीसकर डाल दें और अंडा कीमे में मिला दें। |
| |
अब बाकी बचे मसाले भी मिला लें और 2 चम्मच तेल डाल कर मिक्स कर लें। उक्त मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें। नॉनस्टिक पैन में 1 चम्मच तेल लगाकर सारे कबाब जमा कर रख दें और ढँक दें।
धीमी आँच पर करीब 20 मिनिट तक पका लें। तत्पश्चात् आँच तेज करके उसका पूरा पानी सुखा लें और हरी चटनी व सलाद के साथ गरमा-गरम परोसें।
नोट : इसमें पानी ऊपर से न डालें। उसका ही पानी छूटेगा उसे अच्छी तरह सुखा लें।
|