मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > माँसाहारी
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खट्टी मेथी फिश करी
सामग्री :
Methi fish kari
ND
500 ग्राम बोनलेस मछली, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन के टुकड़े, 5-6 कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच हल्दी पावडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 2 कप मेथी की पत्तियाँ, 1/2 चम्मच धनिया पावडर, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1 चम्मच नीबू का रस, थोड़ी-सी हींग, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच तेल और हरा धनिया।

विधि :
मछलियों को अच्छी तरह धोकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक बाउल में नीबू का रस, हल्दी पावडर और नमक लें और इसमें मछली के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को 1 घंटे तक यूँ ही रखें।

मेथी के पत्तों को धोकर काट लें। प्याज और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में तेल को गर्म करें। इसमें हींग, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए पकने दें। जब यह पक जाए, तो उसमें प्याज डालकर हल्का भूनें। इसमें कटे टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएँ। मेथी के पत्ते डालकर चलाएँ।

अब इसमें गरम मसाला, जीरा पावडर और धनिया पावडर डालकर थोड़ी देर तक चलाएँ। अब इसमें पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकने दें। मछलियों के टुकड़े और नमक डालकर कुछ देर तक पकाएँ। तैयार खट्टी मेथी फिश करी पर हरा धनिया बुरकाकर गरमागरम चावल के साथ परोसें।
और भी
दम मटन बिरियानी
मटन रोस्ट
तह बिरयानी
चटपटी फिश करी
शिमला मिर्च-कीमे का सूप
एग सैंडविच