मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > लो कैलोरी फूड > चटपटे छोले
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चटपटे छोले
ND

सामग्री :
काबुली चने 250 ग्राम, खानेवाला सोडा आधा टी स्पून, नमक स्वादानुसार और इमली का गाढ़ा गूदा 1 टेबल स्पून।

मसाला सामग्री : लाल मिर्च, जीरा, काली मिर्च, सोंठ, अजवाइन, धनिया, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची पावडर इन सभी को आधा-आधा चम्मच मिक्स करके छोला मसाला तैयार करें।

विधि :
काबुली चने को खानेवाला सोडा मिलाकर 8 घंटे भिगोएँ फिर कुकर में गलने तक पकाएँ। जब चने गल जाएँ तो उसमें नमक, इमली का गाढ़ा पानी व छोले का मसाला मिलाकर एक सीटी आने तक पकाएँ।

चटपटे छोले तैयार हैं। इन्हें रोटी या ब्रेड, जिसके साथ चाहें खाएँ और खिलाएँ।
सौजन्य से - गृह सहेली मासिक पत्रिका
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बैंगन स्‍लाइस
दाल टिट-बिट्‍स
खट्टा मीठा टमाटर ज्‍यूस
ढोकला मिनी इडली
खीरा सैंडवि‍च
फूल गोभी कचूमर