मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > लो कैलोरी फूड
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिक्स आलू भेल  Search similar articles
ND

सामग्री :
1 कप आलू के चौकोर टुकड़े, पाव कप पनीर क्यूब, 1 कप आलू के लच्छे, पाव कप अंकुरित मूँग, पाव कप अनार के दाने, पाव कप सेव, 1 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, 1 शिमला मिर्च चौकोर टुकड़ों में कटी हुई, 1 छोटा चम्मच भुने सफेद तिल, एक छोटा चम्मच भुनी दरदरी मूँगफली, 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर।
  बड़े आलुओं के चौकोर टुकड़े काटें और करारे तल लें। पनीर भी तल लें। लच्छे में कॉर्न फ्लोर मिलाकर तल लें।      


विधि :
बड़े आलुओं के चौकोर टुकड़े काटें और करारे तल लें। पनीर भी तल लें। लच्छे में कॉर्न फ्लोर मिलाकर तल लें। शिमला मिर्च को 2 मिनट थोड़े से मक्खन में भून लें। एक बाउल में सभी सामग्री को मिला लें, चाट मसाला डालें।

लाल टमाटर की चटनी व इमली की चटनी डालें। हरा धनिया डालकर सर्व करें।
और भी
शहद-फ्रूट सलाद
टेस्टी टोमॅटो उपमा
वेज फिंगर
रवे का ढोकला
मकई ब्रेड रोल
कॉर्न सैंडविच