मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > लो कैलोरी फूड
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लो कैल सतरंगी पुलाव
ND

सामग्री :
दलिया - 200 ग्राम, छोटी इलायची - 3, नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच, गर्म मसाला - 1 छोटा चम्मच, पानी - 4 कप, नमक स्वादानुसार। इन सब वस्तुओं को मिलाकर अच्छी तरह पका लें। पकने पर अलग रख लें।

लाल तह की सामग्री :
टमाटर - 2, प्याज - 1, अदरक - 1 टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार, हल्दी पाउडर - 1 चुटकी, दही - 2 बड़े चम्मच, नमक - स्वादानुसार। इन सबको अच्छी तरह भून लें व आँच को धीमा कर दही मिलाएँ।

हरी तह की सामग्री :
धनिया पत्ता - 1 गुच्छा, लहसुन - 3 कलियाँ, हरी मिर्च - 2- 4, पुदीना पत्ता - 1/2 कप, अदरक - 1 टुकड़ा, नमक व नींबू का रस - स्वादानुसार। इन सबको पीसकर अलग रख लें।

सफेद तह की सामग्री :
गाजर, पत्ता गोभी, बीन्स, प्याज - 1 कप (बारीक कटे हुए), गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच, नमक - स्वादानुसार। इन सबको भूनकर अलग रख लें।
पकाए गए दलिए को तीन भागों में बाँट लें। हरी तह के एक भाग को पके दलिए में मिला लें और एक डिब्बे में रख दें। अब सब्जियों का मिश्रण (सफेद तह) चटनी की तह के ऊपर फैलाकर उसके ऊपर टमाटरों की तह फैला दें।


विधि :
पकाए गए दलिए को तीन भागों में बाँट लें। हरी तह के एक भाग को पके दलिए में मिला लें और एक डिब्बे में रख दें। अब सब्जियों का मिश्रण (सफेद तह) चटनी की तह के ऊपर फैलाकर उसके ऊपर टमाटरों की तह फैला दें।

अंत में केवल दलिए की तह रखें। इस डिब्बे/ट्रे को गर्म पानी पर रख दें और पहले से ही गर्म किए गए ओवन (तंदूर) में स्टीम करें या पकाएँ। 10-15 मिनट तक पकाने के बाद पकवान को एक तश्तरी पर पलट दें।


तैयार सतरंगी पुलाव को सब्जियों के साथ सजा कर गरमा-गरम परोसें।
और भी
पनीर चीला
चने चटपटे
स्टफ्ड कैप्सिकम
भुट्‍टे की लजीज चाट
स्प्राउट्स बड़ा
मिस्सी रोटी