मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > कैरी-सरसों का अचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कैरी-सरसों का अचार
- राजश्री
ND

सामग्री :
1 किलो कैरी, 200 ग्राम खड़ी सरसों, एक मुट्‍ठी चना दाल, 100 ग्राम राई दाल, 200 ग्राम सौंफ, 50 ग्राम मैथीदाना, 300 ग्राम लाल मिर्च पावडर, तेल 1 से डेढ़‍ किलो, नमक स्वादानुसार, पाव चम्मच हींग पावडर, एक चम्मच हल्दी, थोड़ी-सी खड़ी काली मिर्च व लौंग या फिर बाजार का तैयार अचार मसाला।

विधि :
सर्वप्रथम कैरी धोकर, पौंछकर लंबी फाँकों में काट कर रखें। अब एक बर्तन में तेल अच्छी तरह गर्म करके ठंडा होने के लिए रख दें। एक चौड़े बर्तन में चना दाल को छोड़कर सारी मसाला सामग्री इकट्‍ठी कर लें।

अब ऊपर से चना दाल डालकर अपनी आवश्यकतानुसार गरम तेल डालें और मसाले को मिक्स करती जाएँ। मसाला ठंडा होने पर उसमें कैरी की फाँके मिलाएँ और काँच की बरनी में भरकर कपड़े से मुँह बाँध कर दें। तैयार कैरी-सरसों का अचार आठ दिन बाद उपयोग में लाएँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रगड़ा ऑन टोस्ट
कूल-कूल साइट्रस
एस्पेरेगस सूप
स्पाइसी पाइनापल करी
पत्तों का सलाद
तुलसी की चटनी