मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > कूल-कूल साइट्रस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कूल-कूल साइट्रस
ND

सामग्री :
1 कप संतरे का रस, 1/2 कप नींबू का रस, 1 कप मौसंबी का रस, 1 कप शक्कर, बर्फ आवश्यकतानुसार, सजावट के लिए नींबू के स्लाइस, पुदीने की पत्तियाँ, 1 बॉटल सोडा।

विधि :
संतरे के रस में नींबू एवं मौसंबी का रस मिलाएँ। इसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। बर्फ को कूट लीजिए। अब गिलास में फलों का रस बराबर-बराबर भर दीजिए। प्रत्येक गिलास में थोड़ी कुटी बर्फ डालिए। ऊपर से सोडा डालिए।

नींबू के स्लाइस एवं पुदीना पत्ती से सजाएँ एवं तुरंत सर्व करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा काला नमक भी मिला सकती हैं। इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एस्पेरेगस सूप
स्पाइसी पाइनापल करी
पत्तों का सलाद
तुलसी की चटनी
एपल स्ट्यू
लच्छा सलाद