मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > स्पाइसी पाइनापल करी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
स्पाइसी पाइनापल करी
- मोना अग्रवाल
ND

सामग्री :
2 कप पाइनापल (कटे हुए), 1/2 टी स्पून जीरा, 1 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 बड़ी इलायची, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून पिसी लालमिर्च, 1/2 टी स्पून गर्म मसाला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच शक्कर, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया 4-5 कढ़ी पत्ता, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1/2 टी स्पून राई।

विधि :
सर्वप्रथम प्याज एवं हरी मिर्च बारीक काट लें। अब एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म कर राई, जीरा, लौंग , दालचीनी, इलायची डालकर चलाएँ। राई तड़कने पर इसमें प्याज, हरीमिर्च, कढ़ी पत्ता, गुलाबी होने तक भूनें। अब कटे पाइनापल, नमक, पिसी हुई लालमिर्च एवं गर्म मसाला डालकर 2 मिनट तक भूनें। 2 कप पानी डालें व कुकर का ढक्कन लगाकर तीन सीटी आने तक पकाएँ।

कुकर खोलकर इसमें शक्कर डालकर 1 उबाल आने दें। अंत में क्रीम एवं हरा धनिया (बारिक कटा) डालकर मिलाएँ। स्पाइसी पाइनापल करी तैयार है। इसे चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। ये खट्टी-मीठी सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पत्तों का सलाद
तुलसी की चटनी
एपल स्ट्यू
लच्छा सलाद
शाही अंगूरी सब्जी
लेमन-पुदीना