तुलसी की चटनी

- बीके निर्मला अग्रवाल
सामग्री : 2
कप ताजी टूटी तुलसी की पत्तियाँ, 10 लहसुन की कलियाँ, 3 अखरोट (आधे-आधे टुकड़ों में टूटे हुए), 2 टेबल स्पून पिस्ता छिले हुए, 4 टेबल स्पून एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 2 टेबल स्पून चीज़ किसी हुई। विधि : लहसुन को खरल में डालकर इतना कूटें कि वह नरम हो जाए। फिर उसमें तुलसी की पत्तियाँ मिला दीजिए। अब इन्हें मिलाकर चटनी की तरह पीस लीजिए। इस चटनी में पिस्ता तथा ऑलिव ऑइल मिलाकर पुनः पीसिए। अब इसे चीज़ में अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए, चटनी तैयार है। पास्ता तथा पित्ज़ा आदि में इस चटनी का उपयोग स्वाद को और भी बढ़ा देता है। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
खाना खजाना, व्यंजन, रसोई, चटपटा व्यंजन भारतीय व्यंजन, इंडियन रेसिपी, तुलसी, चटनी, ऑलिव ऑयल, पास्ता, पित्ज़ा, bhartiya vyanjan, indian recipes Carrots, disintegrator coconut chatni Coconut chutney chatni Basil, sauce, olive oil