भारतीय | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल | नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | माँसाहारी | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » विविध » व्यंजन » भारतीय » एपल स्ट्यू (khana kajana)
Feedback Print Bookmark and Share
 
apple
ND

सामग्री :
2 मध्यम आकार के सेब, 1 प्याज (बारीक कटा), 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 लौंग, 1 तेज पत्ता, 1 हरी इलायची, 1/2 टी स्पून जीरा, 2 बड़े चम्मच तेल, 2 कप कोकोनट मिल्क, 1 टी स्पून कॉनफ्लोर, 1 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक।

विधि :
सेब को छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। कोकोनट मिल्क में कॉनफ्लोर मिलाकर घोल बना लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, हरी इलायची एवं जीरा डालें।

जब जीरा तड़कने लगे तब बारीक कटा प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें। अब इसमें कटी हरी मिर्च एवं नमक डालकर चलाएँ।

अब नारियल का दूध तथा छिला-कटा सेब डालकर पाँच मिनट तक पकाएँ। सादे चावल या पुलाव के साथ तैयार एपल स्ट्यू सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें