भारतीय | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल | नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | माँसाहारी | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » विविध » व्यंजन » भारतीय » कॉर्न पाई
Feedback Print Bookmark and Share
 
corn paai
ND
सामग्री :
500 ग्राम उबले आलू, 250 ग्राम उबले भुट्टे के दाने, 500 ग्राम टमाटर, 1 बड़ी मिर्च, 1 चम्मच चिली सॉस, 3 हरी मिर्च, 1/2 इंच अदरक, 2 1/1 चम्मच नमक, 2 1/2 बड़ी चम्मच मक्खन, 1 बड़ी चम्मच मैदा, 1 कप दूध, 1/4 चम्मच पिसी काली मिर्च। व्हाइट सॉस : 1 1/2 बड़ी चम्मच गर्म मक्खन में मैदा डालकर सुनहरा सेकें और धीरे-धीरे दूध डालें। 1/2 चम्मच नमक व काली मिर्च डालकर गाढ़ा होने तक चलाते रहें। उतारकर ठंडा कर लें। टोमेटो पल्स : टमाटर को 5 मिनट गर्म पानी में रखकर छिलका उतारकर छान लें

विधि :
शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। हरी मिर्च पीस लें। आलू में हरी मिर्च, अदरक व 1 1/2 चम्मच नमक मिलाकर दो हिस्सों में कर लें। टोमेटो पल्स, भुट्टे के दाने तथा शिमला मिर्च व्हाइट सॉस में मिला लें। चिली सॉस व 1/2 चम्मच नमक डालकर धीमी आँच पर चलाती रहें, गाढ़ा होने पर उतार लें

एक बेकिंग डिश में मक्खन लगाकर 1 हिस्सा आलू की परत चारों ओर व नीचे बिछा दें। इस पर भुट्टे का मसाला बिछा दें और फिर ऊपर से बचा हुआ आलू बिछाकर 15-20 मिनट मध्यम आँच में बेक कर लें। और सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें