सामग्री : 250 ग्राम बैंगन, 2 कटोरी चावल, 1/2 चम्मच जीरा, 1 चम्मच गरम मसाला, 3-4 खड़ी लाल मिर्च, खोपरा किसा हुआ 2 चम्मच, 2-3 चम्मच शक्कर, एक कटोरी दही, एक कटोरी कद्दूकस खोपरा सिका हुआ, 4-5 मीठा नीम पत्ता, तेल, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, नमक स्वादानुसार। विधि : चावल को एक घंटे पहले धोकर भीगो दें। बैंगन के टुकड़े करके पानी में डाल कर रख दें। अब एक पतेले में तेल लेकर जीरे और खड़ी लाल मिर्च का बघार लगाकर उसमें चावल डाल दें। चावल को अच्छी तरह मिक्स करके उसमें बैंगन भी डाल दें। दोनों को अच्छी तरह सेकें। अब चार कटोरी उबला हुआ पानी लेकर सिके हुए चावल में डाल दें। और गरम मसाला डाल दें। दो-तीन उबाल आने के पश्चात उसमें दही डालें और धीमी आँच पर पका लें। जब चावल अच्छीतरह पक जाएँ तब गरमा-गरम चावल सर्व करें। |