सामग्री : मूँग दाल बिना छिलके वाली 250 ग्राम, मैदा 500 ग्राम, जीरा, धनिया, नमक इत्यादि मसाला अंदाज से, तलने के लिए तेल। विधि : मूँग दाल को धोकर कुकर के एक डिब्बे में डाल दें व पकने के लिए थोड़ा-सा पानी डाल दें। मैदे में 2-3 चम्मच तेल डालकर हाथ से मोयन दे दें। इसे भी कुकर के दूसरे डिब्बे में भर दें। जाली रखकर कुकर में थोड़ा-सा पानी भरकर 3-4 सीटियाँ दे दें। जब अच्छी तरह ठंडा हो जाए तो पकी दाल में नमक-मिर्च इत्यादि पूरा मसाला डाल दें व इसी दाल में मैदा डालकर गूँथती जाएँ। फिर तेल गर्म करके साँचे में भरकर चकलियाँ तल लें। बहुत कुरमुरी व स्वादिष्ट बनेगी। इसे 10-15 दिनों तक टाइट डिब्बों में भरकर भी रखा जा सकता है। |