मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > रामदाना का उपमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रामदाना का उपमा
ND

सामग्री :
250 ग्राम परसाई चावल (रामदाना), 2 मध्यम आकार के आलू, 1/4 कटोरी मूँगफली भूनी पिसी हुई, 2-3 कढ़ी पत्ता, 1 बड़ा चम्मच घी या तेल, 1 चम्मच जीरा, 1 टुकड़ा दालचीनी, 4-5 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 नींबू, हरा धनिया बारीक कटा, सेंधा नमक स्वादानुसार।

विधि :
परसाई चावल को धोकर आधे से एक घंटे तक भिगो दें। आलू को छिलकर छोटे साइज के काटकर रख लें।

तेल गरम करके जीरा और हरी मिर्च, कढ़ीपत्ता का बघार लगा दें। आधा लीटर पानी लेकर उसमें डाल दें। और आलू धोकर डाल दें।

एक-दो उबाल आने के बाद परसाई चावल भी डालें। नमक और पिसी मूँगफली डालकर उसको अच्छी तरह मिला लें और पंद्रह-बीस मिनट तक धीमी आँच पर ढँक कर पकाएँ। अब हरा धनिया डालकर नींबू के साथ गरमा-गरम परोसें।

नोट : इसके साथ आप लाल टमाटर और पिसी मूँगफली की सब्जी बनाकर परोस सकते हैं।
और भी
करौंदे की लौंजी
पाइनापल की चटनी
शाही कद्दू
लौकी का बेसन
लौकी का पौष्टिक रायता
टिण्डा स्पेशल