मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाही कद्दू  Search similar articles
राजश्री कासलीवाल
WD

सामग्री :
कद्दू 250 ग्राम, 4-5 हरी मिर्च बारीक कटी, पाव चम्मच मेथीदाने, 1 चम्मच लालमिर्च पावडर, पाव चम्मच हल्दी, चुटकीभर राई-जीरा, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच पिसा धनिया, तेल एक बड़ा चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा।

विधि :
कद्दू के छिलके उतारकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें राई-जीरा, हींग व मेथीदाने का छौंक लगाकर हरी मिर्च डाल दें। ऊपर से कद्दू डालकर गैस की आँच धीमी कर ऊपर से प्लेट ढँक दें।

थोड़ी देर बाद चम्मच की सहायता से उसे ‍हल्के हाथ से हिलाएँ। जब कद्दू अधपका हो जाए तब उपरोक्त सारा मसाला डाल दें और धीमी आँच पर पकने दें।
  कद्दू के छिलके उतारकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें राई-जीरा, हींग व मेथीदाने का छौंक लगाकर हरी मिर्च डाल दें।      


कद्दू अच्छी तरह पकने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी के साथ कद्दू की शाही सब्जी सर्व करें।
और भी
लौकी का बेसन
लौकी का पौष्टिक रायता
टिण्डा स्पेशल
लौकी के गट्टे
मसाला मशरूमी राइस
अंगूर की ठंडाई