मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लौकी का बेसन  Search similar articles
राजश्री कासलीवाल
ND
सामग्री :
250 ग्राम लौकी, आधा कटोरी बेसन, 1 चम्मच लालमिर्च पावडर, पाव चम्मच हल्दी, चुटकीभर राई-जीरा, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच पिसा धनिया, तेल आवश्‍यकतानुसार, हरा धनिया बारीक कटा, 1 नींबू।

विधि :
सर्वप्रथम लौकी को छीलकर किसनी की सहायता से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएँ साथ ही हींग भी डाल दें।

अब कद्दूकस की गई लौकी को तेल में डालकर अच्छी तरह हिला लें। ऊपर से बेसन डाल दें। अब लौकी और बेसन को पाँच-सात मिनट तक अच्छी तरह हिलाकर सेंक लें और उपरोक्त सारा मसाला डालकर मिक्स कर लें।
  सर्वप्रथम लौकी को छीलकर किसनी की सहायता से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएँ साथ ही हींग भी डाल दें।      


अब कड़ाही के साइज की एक प्लेट लेकर ढँक दें। प्लेट के ऊपर थोड़ा-सा पानी डालें और धीमी आँच पर लौकी के बेसन को पकने दें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया व नींबू निचोड़कर सर्व करें।
और भी
लौकी का पौष्टिक रायता
टिण्डा स्पेशल
लौकी के गट्टे
मसाला मशरूमी राइस
अंगूर की ठंडाई
खरबूजे का रायता