मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंगूर की ठंडाई  Search similar articles
ND

सामग्री :
500 ग्राम अंगूर, 1 कप दूध, 50 ग्राम खसखस दाना, 10-12 बादाम, 10 ग्राम मोटी सौंफ, 5 ग्राम कालीमिर्च, एक चम्मच इलायची दाना, 4 टेबल स्पून शक्कर, थोड़ी-सी देशी गुलाब की पत्तियाँ।

विधि : खसखस दाना, सौंफ, कालीमिर्च, इलायची दाना, गुलाब की पत्तियाँ पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। बादाम को अलग से भिगोएँ।

भीगने पर बादाम का छिल्का उतारें और सारी सामग्री को महीन पीस लें। दूध और चीनी को मिलाकर रख लें। पिसे पेस्ट को नेट या किसी महीन कपड़े पर रखें।

पानी, दूध व शक्कर की सहायता से 2-3 बार छान लें। अंगूर का रस निकालकर छनी ठंडाई में मिलाएँ। फ्रिज में रखकर ठंडा करें या आइस क्यूब डालकर सर्व करें।
और भी
खरबूजे का रायता
पनीर-अंगूर का पेय
काले अँगूर की चाय
कॉफी अंगूरी
ग्रीन अंगूरी शेक
फालसे का मुरब्बा