मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तुअर दाल कचोरी
- सौ. ‍अनिता बर्वे
WD

सामग्री :
एक कटोरी तुअर दाल, 2 बड़ी कटोरी आटा, 6 मध्यम आकार के उबले आलू, 2 प्याज, 3-4 इमली के टुकडे, तेल, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, राई, शक्कर।

विधि :
सबसे पहले तुअर की दाल पका लें। बिल्कुल जरा से तेल में उबले आलू की प्याज ड़ालकर सब्जी बना लें। फिर गैस पर कड़ाही रखकर तेल ड़ालें। तेल गरम होने पर राई, हल्दी ड़ालें।

फिर तुअर की दाल ड़ालकर उसमें लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, इमली के टुकडे और जरा-सी शक्कर ड़ालें। थोडा-सा पानी ड़ालकर दाल उबलने दें। साथ ही इधर मोयन ड़ालकर भिगाए हुए आटे की पूरी बनाएँ और उसमें आलू-प्याज की सब्जी भरकर उसे कचोरी का आकार दें।
  सबसे पहले तुअर की दाल पका लें। बिल्कुल जरा से तेल में उबले आलू की प्याज ड़ालकर सब्जी बना लें। फिर गैस पर कड़ाही रखकर तेल ड़ालें। तेल गरम होने पर राई, हल्दी ड़ालें।      


इस तरह सारी कचोरियाँ तैयार हो जाने पर उन्हें उबलती हुई दाल में छोड़ते जाएँ। और गैस सिम कर दें। जब कचोरियाँ हलकी होकर ऊपर की ओर तैरने लगें तो समझ लीजिए तैयार है आपकी दाल कचोरी।
और भी
आम गुठली के पापड़
नूडल्स सलाद
पिंडखजूर की लौंजी
ककड़ी-अंगूर की सब्जी
पूरन पोळी-आमटी
पनीर भुरजी