सामग्री : 250 ग्राम पिंडखजूर, 150 ग्राम गुड़, 1 चम्मच खड़ा धनिया, लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच, हल्दी पाव चम्मच, हींग चुटकीभर, धनिया 2 चम्मच, सौंफ 1 चम्मच, राई-जीरा 1 चम्मच, 2 तेजपत्ते, नमक स्वादानुसार, तेल। | | पिंडखजूर साफ करके उसके पीसेस कर लें। प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर पिंडखजूर डालें और एक सीटी ले लें। |
| |
विधि : पिंडखजूर साफ करके उसके पीसेस कर लें। प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर पिंडखजूर डालें और एक सीटी ले लें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक देकर हींग व सौंफ-तेजपत्ता डाल दें। साथ ही पिंडखजूर डाल दें। पाँच मिनट धीमी आँच पर पका लें। अब गुड़ डालकर उसका थोड़ा पानी टूटने दें। जब लौंजी हल्की सी लचलची हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब गरमा-गरम पूरी के साथ पिंडखजूर की लौंजी सर्व करें।
|