मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रंगीन मिल्क शेक
ND

सामग्री :
1 लीटर दूध, 200 ग्राम शकर, 1 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी केसर, कुछ बूँदें मीठा खाने वाला हरा रंग, बारीक कतरा मेवा, वनीला एसेंस, बर्फ।
  दूध में शक्कर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएँ। तीन हिस्सों में बाँट लें। एक हिस्से में हरा रंग मिलाएँ, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें।      

विधि :
दूध में शक्कर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएँ। तीन हिस्सों में बाँट लें। एक हिस्से में हरा रंग मिलाएँ, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें।

तीनों हिस्से अलग-अलग फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। सर्व करने से पहले हर हिस्से को मिक्सर में फेंट लें।

काँच के गिलासों में पहले थोड़ी कुटी बर्फ डालें। हरे रंग का दूध, फिर थोड़ी-सी बर्फ, केसरिया दूध, बर्फ और अंत में सफेद दूध भरें। सतह पर कतरा मेवा बुरक दें।

शेक का यह नया अंदाज सभी को बहुत रास आएगा
और भी
शाही ठंडाई
रंग-बिरंगा पुलाव
जायकेदार बाटी
कच्चे केले के पकौड़े
बनारसी ठंडाई
फ्राइड राइस