- जयमाला सामग्री : बासमती चावल 2 कप, 2 गाजर (कटी हुई), मटर के दाने 1/4 कप, 1 आलू (बारीक कटा), फूलगोभी (कटा हुआ) 1/2 कप, काजू (भुने हुए) 6-12, पनीर (कटा हुआ) 150 ग्राम, किशमिश 10-12, प्याज (बारीक कटे) 2, लहसुन-अदरक का पेस्ट 1 चम्मच, टमाटर प्यूरी 2 चम्मच, गर्म मसाला पावडर 1/2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, घी 2 बड़े चम्मच, हरा धनिया सजाने के लिए, केसर 1.5 ग्राम, पानी आवश्यकतानुसार। | | पेन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर लहसुन-अदरक का पेस्ट व बारीक कटे हुए प्याज डालें व हल्का गुलाबी होने तक भून लें। दूसरे पेन में सभी सब्जियों को अलग-अलग तल लें। |
| |
विधि : पेन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर लहसुन-अदरक का पेस्ट व बारीक कटे हुए प्याज डालें व हल्का गुलाबी होने तक भून लें। दूसरे पेन में सभी सब्जियों को अलग-अलग तल लें।
सब्जियों को अलग-अलग तलने के बाद गर्म मसाला पावडर व टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब भूने प्याज व अदरक-लहसुन का पेस्ट इसमें मिला दें तथा चावल भी धो कर इसी में मिला दें और नमक, केसर व पानी डालें।
अच्छी तरह से मिला लें। मध्यम आँच पर पकने दें। इसे भुने हुए काजू, किशमिश व हरे धनिए से सजाएँ। गरमा-गरम परोसें।
|