मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कच्चे केले के पकौड़े
ND

सामग्री :
आधा दर्जन कच्चे केले, 200 ग्राम बेसन, गरम मसाला, नमक, मिर्च, हल्दी, सौंफ, एक कद्दूकस किया प्याज, 3-4 बारीक कटी हरी मिर्च, तेल।
  केलों को उबालकर छीलें व हाथ से अच्छी तरह मेश कर लें। बेसन को सूखा ही भून लें। भुने बेसन में मेश किया केला, कटी सामग्री व मसाले खूब अच्छी तरह मिक्स कर लें।      


विधि :
केलों को उबालकर छीलें व हाथ से अच्छी तरह मेश कर लें। बेसन को सूखा ही भून लें। भुने बेसन में मेश किया केला, कटी सामग्री व मसाले खूब अच्छी तरह मिक्स कर लें। आवश्यकता हो तो इसमें थोड़ा-सा दूध मिला लें।

तेल गरम करके कम आँच पर उलट-पलट कर गुलाबी होने तक तल लें। इन सभी पकौड़ों को गरमा-गरम ही चाय के साथ, पेश करिए या किसी खट्टी-मिट्टी चाट के साथ।
और भी
बनारसी ठंडाई
फ्राइड राइस
मटर वड़ा
उप्पिट
क्रीम कॉफी
टेस्टी कटोरी चाट