मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टेस्टी कटोरी चाट

सामग्री :
250 ग्राम मैदा, मोयन व तलने के लिए तेल 500 ग्राम, 250 ग्राम उबले आलू, 250 ग्राम दही, 4 बड़े प्याज, हरीमिर्च, हरा धनिया, 2 चम्मच छोटे लालमिर्च, 1 इंच अदरक, 1 छोटा चम्मच हल्दी, जीरा पीसा हुआ, 150 ग्राम इमली, 50 ग्राम गुड़, स्वादानुसार नमक।
  मैदे में मोयन डालकर आटे की तरह गूँध लें। फिर मैदे के आटे की लोई बनाकर बेल लें। बाद में उसे एक उल्टी कटोरी पर रखकर कटोरी का आकार दें। फिर उसे कटोरी सहित तलने के लिए डाल दें, कटोरी अपने आप अलग हो जाएगी। इस तरह मैदे की कटोरी तैयार है।      

विधि :

इमली की चटनी के लिए इमली व गुड़ को एक घंटा पानी में भिगो दें और उसका अर्क निकालकर काला नमक, जीरा व मिर्च डाल दें, चटनी तैयार है।

मैदे की कटोरी को एक सर्विस डिश में रखकर उसमें तैयार आलू का मसाला डालकर दही व इमली की चटनी डाल दें।

अंत में बारीक कटे प्याज व हरे धनिए से उसे सजा दें। अगर चाहें तो इसमें हरे धनिए की चटनी भी डाल सकते हैं। लीजिए चटपटी कटोरी चाट तैयार है।
और भी
दहीबड़े आलू के
वेजीटेबल मुठिया
खांडवी
आचार्य खिचड़ी-कढ़ी
खट्टी-मीठी तिल चटनी
गन्ने की पूरी