सामग्री : 250 ग्राम चावल, 25 ग्राम किसी चीज, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, 25 ग्राम मटर के दाने, 25 ग्राम आलू, 2 बड़े चम्मच पिसा हरा धनिया, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच राई, 1 1/2 चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच घी, 20 किशकिश, 3-4 काजू। विधि :सबसे पहले चावल को पकाकर तीन भागों में बराबर बाँट कर अलग-अलग कर लें। मटर, आलू उबाल लें। आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। किशमिश थोड़ी देर पानी में भिगोकर निकाल लें।एक भाग में धनिया की चटनी, मटर, 1/2 चम्मच नमक मिलाकर रख लें। दूसरी परत के लिए 1 चम्मच घी गर्म कर काजू के छोटे टुकड़े कर भून लें। इसमें किशमिश, सॉस, 1/2 चम्मच नमक और चावल का दूसरा भाग मिला लें। एक चम्मच घी में राई का छौंक देकर हल्दी, आलू डालकर उतार लें। इसमें चीज, 1/2 चम्मच नमक और बाकी चावल मिला लें। एक डिश में 1 बड़ा चम्मच घी लगाकर तीनों तरह के चावल एक के ऊपर एक परत लगाकर हाथ से अच्छी तरह दबाकर रख लें। इनको हल्के हाथ से उलट दें और किसी दूसरी थाली में निकाल लें। तैयार तिरंगा चावल गरमा-गरम सर्व करें। |