मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > मसालेदार तिल चीलड़े
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मसालेदार तिल चीलड़े
लीना बड़जात्या

ND

सामग्री :
1 प्याला बेसन, 50 ग्राम सफेद तिल, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च, 1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पावडर, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर, 1 बड़ा प्याज, 1-2 हरीमिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 3-4 चम्मच तेल ऊपर से डालें। ऊपर से डालने हेतु सामग्री : हरा धनिया, हरी मिर्च, टमाटर, खीरा, आम का अचार, टमाटर सॉस।

विधि :
बेसन में नमक, लालमिर्च, कालीमिर्च, जीरा, धनिया, अमचूर मिला लें अब प्याज व हरीमिर्च को बारीक काट लें। अदरक, धनिया व बाकी सारी चीजें बेसन में मिला लें, तिल भी मिला लें।

अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल बना लें। तवे पर थोड़ा-थोड़ा घी डालकर इस घोल के चीलड़े बना लें। एक प्लेट में चीलड़े निकाल लें। ऊपर से धनिया, हरीमिर्च व कटे हुए टमाटर, खीरे से सजाकर टमाटर और सॉस के साथ पेश करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राइस पकौड़े
दही भल्ले
कोकोनट मुठिए
पूरी भाजी
बंगाली दही चावल
चटपटी पानी पूरी