सामग्री : 2 नारियल, 1 कटोरी बेसन, 2-3 हरी मिर्च कटी, 1 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच लाल मिर्च, पाव चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच राई-जीरा, 1/2 चम्मच पिसा धनिया, चुटकी भर हींग, 1 चम्मच तिल, 1 चम्मच खसखस, चुटकी भर मीठा सोडा, स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हरा धनिया, तेल। विधि : सर्वप्रथम गीला नारियल फोड़कर कद्दूकस कर लें। अब उसमें बेसन, 1 चम्मच लाल मिर्च, हरी मिर्च, सौंफ, हींग, मीठा सोडा, खड़ा धनिया, हरा धनिया व तेल का मोयन डालकर थोड़ा कड़ा आटा गूँथ लें। एक बर्तन में पानी उबालें। तैयार मिश्रण की छोटी लोइयाँ बना लें। और हाथ के बीच लोई रखकर ऊँगली की सहायता से दबाते हुए लंबे और मोटे आकार के रोल बना लें। सभी रोल छलनी में रखकर उबलते पानी पर रख कर ढँक दें। 15-20 मिनट भाप में पकने दें। अब ठंडा करें। और एक कड़ाही में तेल गरम कर राई-जीरे का छौंक देकर हींग, खसखस और तिल डालकर मुठिए डाल दें। ऊपर से मसाला डालकर एक-दो मिनट पकने दें। हरा धनिया बुरका कर गरमा-गरम कोकोनट मुठिए सर्व करें। |