सामग्री : पूरी के लिए सूजी 1 कटोरी, मैदा 2 कटोरी व तेल तलने के लिए।
विधि : सूजी व मैदा को मिलाकर एकदम सख्त (गाढ़ा) आटा गूँधे। गीले रुमाल से ढँककर एक घंटे अलग रखें। तेल गरम करें। अब छोटे लोए करके पतली रोटी (बेलन एक बार आगे और दूसरी बार पलटकर तीन बार पलटकर) बेलें। छोटी कटोरी से गोले काटकर तलें।
पानी के लिए : कैरी या इमली 500 ग्राम, जलजीरा 4 चम्मच, काला नमक 2 चाय के चम्मच, लालमिर्च पावडर 1 चम्मच, शक्कर 4-5 चम्मच।
विधि : कैरी या इमली के छोटे-छोटे टुकड़े करके कुकर में 4 कप पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक उबालें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीसें। अब इसे छान लें बाकी की सभी सामग्री मिलाकर 3 कप पानी और मिलाएँ और ठंडा कर लें।
भरने के लिए : उबले आलू 4 बारीक कटे हुए, चटनी 3 चम्मच, बूँदी 1/4 कप भीगी हुई, काला नमक 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पावडर 1/4 चम्मच, जीरा (पीसा हुआ) 1/4 चम्मच नमक स्वादानुसार।
विधि : सभी सामग्री मिलाकर रखें।
मीठी चटनी के लिए :
2 चम्मच पिसे अमचूर को 1 कप पानी में भिगोकर उबाल लें। अब इसमें 1/2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच जीरा पीसा हुआ, गरम मसाला 1/4 चम्मच, लालमिर्च 1/4 चम्मच, शक्कर 1/2 कप मिलाएँ और ठंडा करें। डुबोकर खाएँ।
|