मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > स्वादिष्ट पनीर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
स्वादिष्ट पनीर
- राजश्री
सामग्री :
फटा दूध 250 ग्राम करीबन, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक चम्मच धनिया पावडर, चुटकी भर हल्दी, चुटकी भर हींग, राई-जीरा पाव चम्मच, 1 टमाटर-1 प्याज व 2-3 कली लहसुन की प्यूरी, घी अथवा तेल, नमक स्वादानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम फटे दूध के मिश्रण को एक सेकंड मिक्सी में चलाएँ एवं पनीर के साँचे में डालकर फ्रिज में रख दें। 5-6 घंटे बाद निकालकर बारीक टुकड़ों में काटें और घी या तेल में तल कर रख लें।

अब एक फ्राइंग पैन में बघार के लिए आवश्यकतानुसार तेल या घी गरम करके राई-जीरे व हींग का तड़का लगाएँ। और तैयार प्यूरी डालकर अच्छीतरह हिलाएँ। अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी व धनिया पावडर डाल कर मसाले को तब तक फ्राई करें जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। अब थोड़ा-सा पानी डाल दें। 2-3 उबाल आने के बाद तले पनीर डाल दें। ऊपर से हरा धनिया बुरका दें। अब तैयार स्वादिष्ट पनीरी सब्जी रोटी या चपाती के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ग्रेवी गाजर की
चना दाल कोफ्ते (ग्रेवी के साथ)
हैदराबादी अचार
नारियल की ग्रेवी
ग्रेवी ब्रेड की
फ्रूट सलाद